अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात
रोहणी नक्षत्र बित गया लेकिन अभी तक उत्तर कोयल नहर से किसानों के खेत में पानी नहीं पहुंच सका है। फलस्वरूप कृषी कार्य ठप है। अभी तक किसान अपने खेतों में धान के बीच्चडा नहीं डाल सके हैं इसलिए किसानों में चिंता एवं असंतोष ब्याप्त है जानकारी के अनुसार जो किसान संपन्न और संसाधन युक्त है वे बोरींग के सहारे बीच्चडा तो खेत में डाल दिये हैं लेकिन भविष्य को लेकर वे भी चिंतित होने लगे हैं।

इस संबंध में खबर सुप्रभात उत्तर कोयल नहर के अम्बा डिविजन के कार्यपालक अभियंता से पुछे जाने पर उन्होंने बताये कि डैम का अपना जल स्टाक नहीं है जब झारखंड में बर्षा होगा तभी उत्तर कोयल नहर का बराज में पानी उपलब्ध होता है अभी तक बर्षा नहीं होने के कारण बराज सुखा पड़ा है जैसे ही झारखंड में बर्षा होगा और तब बराज में पानी उपलब्ध होगा और तब किसानों को पानी मिलने लगेगा।