केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा
राजद विधायक फतेह बहादुर द्वारा पटना में लगाए गए पोस्टर में मंदिर का मतलब मानसिक गुलामी लिखने पर कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्ण ने कहा, जब से इस दुनिया की रचना हुई है। तब से सत्य और झूठ व धर्म और अधर्म के बीच लड़ाई होती रही है। कुछ लोग भगवान पर विश्वास करते हैं और कुछ लोग अव्यवस्था और द्वेष की बात करते हैं। राम के अभिषेक के समय नकारात्मक बातें करके भारत की गरिमा पर प्रश्न चिन्ह लगाया जा रहा है।