केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। इनमें से चार बिहार के मधुबनी के रहने वाले थे। औरंगाबाद के संभाजीनगर गांव के दस्ताने फैक्ट्री में आग लगने से यह हादसा हुआ। इस हादसे में मारे गए चार बिहारी में तीन मजदूर मधुबनी के लदनियां








थाना क्षेत्र के डलोखर गांव के रहने वाले हैं। वहीं एक बाबूबरही थाना का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त फैक्ट्री में दर्जनों मजदूर सोए हुए थे। तभी अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक परिजनों में कोहराम मच गया है।
