केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा
देश के कई राज्यों में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 5 जनवरी के बाद दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 100% शीतलहर का अनुमान है, जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 34 से 67% तक शीतलहर चल सकती है। उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ , बिहार, पंजाब और दिल्ली में 31 दिसंबर तक अति घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।