पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
पटना में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले जमीन कारोबारी को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बेतौरा गांव के पेनेव सिंह के बेटे सत्येंद्र सिंह (42) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र सिंह जमीन का कारोबार किया करते थे। घटना बेऊर थाना क्षेत्र के बेतौरा गांव में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद बेऊर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।इधर हत्या के घटना से पटना में विधि व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। आए दिन राजधानी में हो रहे हत्या और अंकुश लगाने में प्रशासनिक विफलता से आम लोगों में सवाल उठना स्वाभाविक है।

