संवाद सुत्र खबर सुप्रभात सामाचार सेवा
बेगूसराय में पार्किंग विवाद मामले में बदमाशों ने 3 लोगों को गोली मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि बैजू यादव ने माल ढोने वाले मैजिक वैन एक घर के पास खड़ी की जिस पर आरोपी विवाद करने लगे। फिर गोलीबारी कर दी जिसमें बैजू के भतीजे को गोली लगने से मौत हो गई। जबकि बैजू का उसका बेटा संजीव बुरी तरह से घायल हो गया पुलिस मामले की जांच कर रही है। उपरोक्त घंटे से प्रदेश में कानून व्यवस्था व पुलिस का एकबाल समाप्त हो जाने का संकेत साफ झलक रहा है। शुक्रवार को अररिया जिले में एक पत्रकार के हत्या, शनिवार को औरंगाबाद जिले के नबीनगर में एक 15 वर्षीय किशोर को गला रेतकर हत्या फिर रविवार को पार्किंग विवाद में बेगुसराय में एक हत्या और दो को गंभीर रूप से घायल बदमाशों द्वारा करना प्रदेश में चिंता का विषय है।