आज दुर्गा अष्टमी: महागौरी की पूजा

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

नवरात्रि का 8 वां दिन मां महागौरी को समर्पित है। महागौरी की पूजा करने से मानसिक और शारीरिक शक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सुख और समृद्धि आती है। मां का यह स्वरूप अन्नपूर्णा भी कहलाता है। दुर्गा अष्टमी के दिन कन्या पूजन और हवन भी कराया जाता है। मां को नारियल, काले चने, पूड़ी, हलवा, खीर प्रिय है। इसलिए माता को इसका भोग लगाना चाहिए। मां की पूजा के दौरान ओम देवी महागौर्यै नमः मंत्र का जाप करें।