मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट
सलैया थाना क्षेत्र के उपरली कोल्हुआ ग्राम निवासी घनंजय पासवान की 12 वर्षिय पुत्री सपना कुमारी की मौत अपनें ही घर के छत से गिर जानें से हो गयी । सूत्रों की मानें तो मृत सपना अपने घर के छत पर कपड़ा पसार रही थी, तभी पैर फिसल जानें से नीचे गीर पड़ी । परिजनों नें तुरंत ही ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मदनपुर में लाया जहाँ डॉक्टरों नें मृत घोषित कर दिया । मौके पर पहुँची सलैया पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु औरंगाबाद भेजी है।

