पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी आइसीयू में

नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

पूर्व उप प्रधानमंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब अस्पताल ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया- वे ICU में हैं और न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की।