संवाद सूत्र मदनपुर (औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत चाल्हो पहाड़ अवैध शराब कारोबारियों का सुरक्षित और अभेद् क़िला के रूप में विकसित हो रहा है। अवैध शराब कारोबारियों द्वारा यहां प्रतिदिन हजारों लीटर शराब का निर्माण तथा परिवहन होता है। इसकी जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है। सूत्र बताते हैं कि शराब कारोबारियों का नेटवर्क इतना मजबूत है कि जैसे ही पुलिस और एक्सरसाइज विभाग यहां छापेमारी करने आते हैं तो पहले ही शराब कारोबारियों को जानकारी मिल जाता है।और तब कुछ समय के लिए वे छिप जाते हैं लेकिन जैसे ही छापेमारी समाप्त होता है कि वे लोग पुनः यहां अपना गोरखधंधा चालू कर देते हैं। कभी कभार छापेमारी के क्रम में शराब और शबाब बनाने का वर्तन और कच्चा माल भी बरामद होते रहा है लेकिन इसका प्रभाव शराब कारोबारियों पर नहीं पड़ता है। बताते चलें कि चाल्हो पहाड़ एक समय नक्शलियो का अभेद् क़िला और शरणस्थली के रूप में सुविख्यात था। यहां से नक्शलियो द्वारा बड़े बड़े फ़रमान जारी होता था और जन अदालत भी लगाया जाता था। लेकिन आज नक्शलियो का अड्डा समाप्त हो गया है लेकिन अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है। सूत्र बताते हैं कि कल्ह तक नक्सलियों का खौफ था लेकिन आज अवैध शराब कारोबारियों का खौफ व्याप्त है। कोई भी व्यक्ति शराब कारोबारियों का विरोध करने का हिम्मत नहीं जुटा पाता है। यदि कोई व्यक्ति विरोध करता है तो उन्हें टारगेट किया जाता है। सूत्रों को मानें तो यदि कोई व्यक्ति स्थानीय थाना को गुप्त सूचना भी देता है तो इसकी जानकारी शराब कारोबारियों को हो जाता है। फलस्वरूप कोई भी ग्रामीण पुलिस को सूचना देने में भी अपने को सुरक्षित नहीं समझता है।