औरंगाबाद : अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में जिला जज प्रथम विश्व विभूति गुप्ता ने एन सी बी केस नम्बर -4/21, जी आर -7/21 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए दो अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट में दोषी करार दिया है स्पेशल पीपी परवेज अख्तर ने बताया कि अभियुक्त प्रमोद कुमार झिकटियां इमामगंज और विकेश कुमार बहेरा पाकी पलामू को एनसीबी की विभिन्न धाराओं में दोषी करार दिया है सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई के तिथि 10/09/26 निर्धारित किया गया है अभियोजन पक्ष से 07 गवाही हुई थी, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि अभियुक्त प्रमोद कुमार 24/02/21 से जेल में बंद हैं और विकेश कुमार को आज बंधपत्र विखंडित कर जेल भेज दिया गया है, अभियुक्तों को 22/02/21 को गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी अधिकारी ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी औरंगाबाद के समक्ष जांच के क्रम में पकडा था अभियुक्तों के पास से पांच किलो से अधिक अफीम बरामद किया गया था जो एक व्यवसायिक मात्रा था।

