केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान ने सियासी हलचल छेड़ दी है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अब वह ज्यादा काम नहीं कर सकते और नई पीढ़ी को काम करने का मौका देना चाहिए। उनके बयान के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या गडकरी सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने का संकेत दे रहे हैं?


