औरंगाबाद में किसान – मजदूरों का जेल भरो अभियान 10 अगस्त को


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


बिहार प्रान्तिय खेतिहर मजदूर यूनियन व बिहार राज्य किसान सभा ने राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत औरंगाबाद में भी 10 अगस्त को जेल भरो अभियान के तहत सैंकड़ों किसान -मजदूर समाहरणालय के समक्ष गिरफ्तारी

देंगे। इसकी जानकारी यूनियन के नेता कपिल कुमार सिंह व सलीम ने संयुक्त रूप से देते हुए बताये की जेल भरो आंदोलन के तैयारी तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद के गांधी मैदान से 11बजे दिन में सैंकड़ों किसान -मजदूर शांतीपूर्ण प्रदर्शन करते हुए समाहरणालय पहुंचेंगे तथा जिला प्रशासन को अपना मांग पत्र सौंपगे तथा गिरफ्तारी देंगे।