पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार में सुशासन व कानून का राज अलापने वाली सरकार सोते रही और सरकारी साफ्टवेयर हैक कर बालू माफियाओं ने 350 करोड़ रुपए का बालू बेच डाली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब पता चला तो ई ओ यू ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच तेज कर दी है। लेकिन अब सवाल है कि जब सरकार को इसकी जानकारी नहीं मिली तो कहा जा सकता है कि सरकार या तो सो रही थी या सरकार में बड़े सरुख वाले इसके लिए संरंक्षण दे रहे थे और इनके अधिकारी भी लापरवाह थे या फिर इस धंधा में मोटी राशि कमीशन के रूप में ले रहे थे।
