औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड कार्यालय के समक्ष गुण्डा राज व अपराधियों के संरक्षण देने के विरुद्ध जिप प्रतिनिधि श्यामसुंदर ने 17 जून (बुधवार ) से आमरण अनशन करने के घोषणा पर अडिग हैं। उक्त बातें खबर सुप्रभात से बातचीत में कहे। उन्होंने कहा कि देवाल गांव में जिप सदस्य द्वारा

अनुशंसित राशि से नाला निर्माण कार्य को गया यादव द्वारा जबरन रोका गया। इस संबंध में स्थानीय थाना गोह एवं सीओ को आवेदन-पत्र भेजकर मामले का जानकारी ०3 जून 2026 को दिया गया था। लेकिन अभी तक आरोपितों के विरुद्ध न तो प्राथमिकी दर्ज की गई और नहीं कोई

कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि अभी तक कारवाई नहीं होने से आरोपित गया यादव का मनोबल बढ़ा है तथा खुलेआम धमकी देते घुम रहा है। श्याम सुंदर ने आगे बताते हुए कहे कि जो लोग समाज के लिए आवाज उठाते हैं और कुछ बोलते लिखते हैं उनको फर्जी मुकदमों में पुलिस द्वारा फंसाकर जेल भेजा जाता है और निर्माण कार्य बाधित करने वाले को संरक्षण देती है, इसतर बिल्कुल गुण्डा राज स्थापित है। उन्होंने कहा कि इसी के खिलाफ 17जून (बुधवार) से आमरण अनशन शुरू होगा। श्याम सुंदर ने सीओ और थानाध्यक्ष को दिये आवेदन-पत्र भी उपलब्ध कराया है।