दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट

केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

दिल्ली में डीडीयू मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय और सरकारी दफ्तरों पर आतंकी हमले का इनपुट मिला है। सूत्रों के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर, कार बम या IED से निशाना बनाया जा सकता है। अलर्ट जारी होते ही पूरे इलाके में दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।