सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
यूँ तो भले ही जिला प्रशासन दावा कर रही है कि पुरे औरंगाबाद जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है । प्रयाप्त मात्रा में भण्डारण है । तो वहीं दुसरी ओर उपभोक्ताओं को होली के पूर्व से ही डोर – टु – डोर होम डिलिभरी बंद है। गैस ऐजेंसी की गाड़ियाँ गाँव – कस्वे का रास्ता अब भुल चुके हैं।

डिलिभरी वॉय से दुरभाष पर संपर्क किया तो उत्तर मिला – गैस की किल्लत हो गयी है । नतीजन होम डिलिभरी ऐजेंसी /डीलर के द्वारा बंद करा दिया गया है। जिसे भी गैस चाहिए वो ओ टी पी बताकर मदनपुर संघत रोड़ स्थित कार्यालय से रशीद कटवाकर उमगा स्थित गैस गोदाम से गैस सिलिन्डर ले लें। नतीजन लोगों की लम्बी – लम्बी कतारें गैस कार्यालय एवं गोदाम पर लग चुकी हैं। सवसे दिलचस्व पहलु तो यह है कि H. P. कम्पनी के टॉल फ्री नम्बर 94 9 3602 2 22 एवं 92 20 22 1 1 22 पर मिस्ड कॉल हो ही नहीं पा रहा है जिससे OTP नहीं आनें से भुगतान पर्ची नहीं काटे जा रहे हैं और गैस नहीं मिल रहा है।
आज भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा गैस ऐजेंसी के कार्यालय पर लगा । कईयों को तो पर्ची कटनें के बाद गैस सिलिन्डर गोदाम पर खड़े ट्रक से ही उतारकर दे दिया गया तो कईयों को निराशा ही हाँथ लगी । भरी टंकी समाप्त हो जानें से भुगतान पर्ची मिलने के बावजुद भी गैस नहीं मिला । डीलर रविन्द्र कुमार सिंहा के द्वारा कहा गया कि आज गैस समाप्त हो गया है। कटी हुई पर्ची पर कल ट्रक आने से ही गैस दिया जायेगा। आपलोग भीड़ हटायें और अपनें – अपनें घरों को वापस जायें।

