रंजीत कुमार की हत्या के पीछे पत्नि प्रियंका सहीत ससुराल के कुल आठ लोगों की संलिप्ता, सभी गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


देव थानाक्षेत्र के बेलसारा गाँव के बधार में एक युवक का शव पेंड़ से झुलता हुआ पुलिस नें 18 फरवरी को बरामद किया था । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी – 2 के नेतृत्व में एक SIT का गठन कर हत्या का विभिन्न ऐंगिलों से जाँच

शुरू किया गया । सीसीटीवी फुटेज, आम सूचना संकलन तथा बैज्ञानिक तकनीकि से जाँच में पता चला कि मृतक युवक रंजीत कुमार को अपनी पत्नि प्रियंका कुमारी से बराबर ही झगड़ा एवं मार -पीट होते रहता था। घटना के दिन रंजीत कुमार अपनें ससुराल बेलसारा टोले भुंईया बिगहा आया हुआ था । यहाँ आते ही पत्नि सहीत ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बिबाद होने लगा। तभी ससुराल पक्ष के लोगों नें इस बिबाद का अंत ही कर देने के उद्देश्य से रंजीत कुमार का गला दबाकर हत्या कर दी एवं शव को फाँसी के फँदे से बधार में लेजाकर एक पेंड़ से लटका दिया । इस संवंध में देव थाना कांड सं. 4 7 /2 6 दिनांक 19 / 02 / 26 के तहत् सुसंगत धाराओं में अंकित किया गया है। हत्या में संलिप्त (1)पत्नि प्रियंका कुमारी पिता गणेश रिवियासन (2) सास चाँदमुनी देवी पति गणेश रिकियासन (3) श्वसुर गणेश रिकियासन पिता स्व. तेतर भुंईया ( 4 ) साला मुन्ना रिकियासन पिता गणेश रिकियासन ( 5 ) पिंटु भुंईया पिता स्व. श्याम सुंदर भुईया (6) हरेराम भुंइया पिता महान भुंईया (7) कुंदन कुमार पिता गुरुदेव भुंईया सभी साकिनान बेलसारा भुंईया टोला (8) शिवशंकर पासवान पिता वृहस्पत पासवान बावू टोले बेलसा रा, सभी थाना – देव, जिला – औरंगाबाद हैं।