अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद अवस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के विधिक सेवा सदन में स्थाई लोक अदालत काम करना शुरू कर दिया है जिसके अध्यक्ष सेवानिवृत्त जिला जज अशोक राज और गैर न्यायिक सदस्य ऋषिकेश और आयुष बगारिया है, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि इसमें जन उपयोगी सेवाएं सम्बंधित विवाद केस के रूप में लाए जाएंगे और स्थाई लोक अदालत के फैसले सर्वमान्य होगा, इसमें मुख्य विषयों में है वायु,जल,संडक यात्री के समस्या,माल परिवहन सेवा में त्रुटि,डाक सेवा, टेलीफोन सेवा, रोशनी और पानी आपूर्ति,लोक स्वच्छता, स्वास्थ्य रक्षा प्रणाली, अस्पताल व डिस्पेंसरी सेवा,बीमा सेवा, मनरेगा, शैक्षिक और शौक्षनिक संस्थान, आवास व भू सम्पदा सेवा,संडक पर जलजमाव, नालियों के समस्या, गंदगी, विधुत व जल कलेक्शन अवैधानिक रूप से काटा जाना,बीमा कम्पनी द्वारा कर्तव्य पूरा करने में टालमटोल करना, सहित बहुत से जन उपयोगी समस्या से सम्बंधित वादों का निष्पादन कराया जाएगा।