अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक बशिष्ठ प्र० सिंह, प्रभारी विकास, वरीय नेता राजकुमार सिंह एवं नरेन्द्र राय को आज दोपहर लगभग दो बजे पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद राजकुमार सिंह ने खबर सुप्रभात को जानकारी देते हुए कहे कि बृहस्पतिवार को रात्रि में पुलिस के द्वारा हिरासत में ले लिया गया था।

पुलिस को आशंका था कि शुक्रवार को बिक्रम गंज में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रोग्राम के दौरान भारत माला परियोजना से प्रभावित किसानों द्वारा भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर काला झंडा देखा सकते हैं। इसी के मद्देनजर यूनियन के नेताओं को हिरासत में लिया गया था। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस हिरासत में किसान नेताओं को किसी तरह का परेशानी नहीं हुई, किसान नेता नरेन्द्र राय ने बताया कि अम्बा पुलिस द्वारा मेरे साथ मित्रवत ब्यवहार किया गया। बताते चलें कि नरेंद्र राय को अम्बा पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था और अन्य सभी तीन नेताओं को कुटुम्बा पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था। इसके लिए किसान नेताओं ने स्थानीय पुलिस एवं जिला प्रशासन को उक्त सभी नेताओं ने धन्यवाद किया तथा अपने उचित मुआवजा के लिए संघर्ष निरंतर जारी रखने का अपने प्रतिबद्धता को दुहराया