देश में करोना से मौत की संख्या में वृद्धि से हड़कंप

केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा

भारत में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1200 के पार पहुंच गई है। कोरोना के सबसे ज्यादा केस केरल (430) में हैं, जबकि दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 325 है। इनमें से 316 केस सिर्फ मुंबई में सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 5, केरल में 2, राजस्थान में 2, मध्य प्रदेश में 1, कर्नाटक में 1 और UP में 1 कोरोना पेशेंट की मौत हुई है।