औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
देव प्रखंड के बालूगंज में स्वास्थ्य केन्द्र का जमीन जिसका थाना न० 944 खाता संख्या 90खेसरा संख्या 396 रकबा रकवा.०33 डी०में आवंटित रकबा ०.15डी० भूमि को राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार द्वारा अपना निजी लाभ के लिए बंदरबांट करना चाहते हैं।इस संबंध में डालूगंज निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता अनिरुद्ध सिंह ने जिलाधिकारी औरंगाबाद को आवेदन देकर हुए उक्त भूमि को बंदरबांट होने से बचाने का गुहार लगाये हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त भूमि खतियान में गैरमजरुआ भूमि है और इसका पुष्टि राजस्व कर्मचारी संतोष सिंह भी कर चुके हैं। जिसमें अंचलाधिकारी द्वारा उक्त भूमि को स्वास्थ्य केन्द्र के लिए आवंटित किया गया है। इसके लिए इतना ही नहीं अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को भी आदेश दिया गया है कि उक्त आवंटित भूमि पर स्वास्थ्य केन्द्र का भवन निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए।जिसके आलोक में सहायक अभियंता सुबह कुमार के द्वारा स्थल प्रतिवेदन की मांग किया जा रहा है लेकिन राज्स्व कर्मचारी संतोष कुमार द्वारा स्थल प्रतिवेदन नहीं दिया जा रहा है। जिससे राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार के मंशा पर सवाल उठ रहा है। बताते चलें कि बालूगंज में स्वास्थ्य केन्द्र का अपना भवन नहीं होने के कारण लगभग 20वर्षो से पंचायत भवन में स्वास्थ्य केन्द्र चल रहा है।