दाउदनगर ( औरंगाबाद ) संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर में किसान के खलिहान में शनिवार को अचानक आग लग जाने से सैंकड़ों बोझा पुआल जल कर राख में तब्दील हो गया। आग लगाने के बाद ग्रामीणों द्वारा काफी मस्क़त करने के बाद आग पर काबू तो पाया गया लेकिन खलिहान में रखे सैंकड़ों बोझा पुआल को नहीं बचाया जा सका। हालांकि ग्रामीणों द्वारा आग लगने की

जानकारी तत्काल दाउदनगर फायर ब्रिगेड को दिया गया। लेकिन दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंचा तब तक पुआल जल कर राख के रूप में तब्दील हो चुका था। इस संबंध में खबर सुप्रभात को फायर ब्रिगेड स्टेशन द्वारा बताया गया कि दाउदनगर थाना में मात्र एक फायर बिग्रेड है जो हमेशा कहीं न कहीं गतिशील रहा करता है। भिषण गर्मी में अक्सर कहीं न कहीं आगलगी के घटना घटित होते रहता है ऐसे में समयानुसार फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाता है।फायर ब्रिगेड स्टेशन ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में 4 छोटी फायरबिग्रेड वाहन है एक गोह एक देवकुंड एक ओबरा और एक उपहारा। अनुमंडल में दो बड़ी फायर ब्रिगेड वाहन है जिसमें एक ख़राब है।