पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
सांसद पप्पू यादव ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा-जो देश अमेरिका के ट्वीट पर चले, उस देश के पीएम को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर आप देश नहीं चला पा रहे

हैं तो कुछ दिनों के लिए हमें रक्षा मंत्री और गृह मंत्री बना दीजिए। सीजफायर के फैसले से देश के जवानों का मनोबल कमजोर हुआ है। बता दें, अमेरिका की मध्यस्थता के बाद दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हुए हैं।