हत्या में शामिल अभियुक्तों को 12 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा


रफीगंज थाना क्षेत्र के बीबी पुर में एक व्यक्ति की हत्या कर फेंका गया शव बरामद होनें की सूचना 03 मई को रफीगंज थानाध्यक्ष को मृतक के भतीजा जितेन्द्र कुमार द्वारा प्राप्त हुई। पुलिस नें सूचना पर त्वरीत संज्ञान लेते हुए हरेन्द्र सिंह के ईंट भट्ठा के समीप से मृतक अजय सिंह (50 yr ) का शव बरामद किया। शव के गले में गमछा का फंदा कसकर बंधा पाया एवं कान तथा मुँह से रक्त का रिसाव जारी था। घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गयी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर – 2 के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया। मौके पर साक्ष्य संकलन हेतु FSL की टीम एवं डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। आम सूचना संकलन एवं भट्ठा मालिक हरेन्द्र सिंह के व्यान से पता चला कि मृतक व्यक्ति गाँव के ही रूपेश कुमार एवं संटु कुमार के साथ अंतिम बार देखे गये थें। पुलिस नें दोनों नामित संदिग्धों से जब पुछताछ की तो दोनों नें हत्या में अपनी -अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली। FSL की टीम ने भी जाँच रिर्पोट में यह स्पष्ट किया कि मृतक को गमछा से गला घोंट कर हत्या करनें के बाद शरीर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों ( 1 ) रूपेश कुमार ( 3o yr) पिता गुप्तेश्वर सिंह उर्फ गुप्ता सिंह एवं (2) संदु कुमार उर्फ सतीश कुमार उर्फ दिलीप कुमार सिंह पिता धनी सिंह दोनों निवासी ग्राम बीबीपुर,थाना- रफीगंज, जि. औरंगाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अग्रतर विधि सम्मत् कारवाई जारी है। उक्त आशय की सूचना अनुमंड़ल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 के कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रेस प्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी गयी है।