तजा खबर

टण्डवा थाना क्षेत्र से फरार नक्सली उमेश राम गिरफ्तार

सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद पुलिस नें गुप्त सूचना, ह्युमुन इंटेलिजेंस एवं वैज्ञानिक पद्धति से फरार नक्सली उमेश राम पिता रामचन्द्र राम सा. देवरी, थाना .- हुसेनाबाद,जिला – पलामु ( झारखण्ड ) को गिरफ्तार किया है। उक्त नक्सली नवीनगर में उत्तर कोयल नहर के निर्माण कार्य में लगे ठिकेदार से लेभी मांगने का दर्जे प्रार्थमिकी 32 /25 दिनांक 07 /03 / 25 में शामिल होने का आरोप है। सनद हो कि इस कांड में संलिप्त आठ नक्सली पूर्व में ही भारी असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। पूर्व से दर्ज हुसेनाबाद थाना ( जिला – पलामु / झारखंड )कांड सं. 270 / 2019 एवं 7 24 / 2024 जो नक्सली बारदात से संबन्धित धाराओं में अंकित है, में बांक्षित रहा है। उक्त आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय औरंगाबाद से जारी प्रेस नोट से उपलब्ध करायी गयी है।