तजा खबर

दहेज के लिए विवाहिता को जला कर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

गया संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

गया में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। ससुराल वाले नवविवाहिता से नगद और बुलेट बाइक की डिमांड कर रहे थे। हत्या के बाद विवाहिता के शव को घर से 1 किलोमीटर दूर जलाने के लिए गए। शव 80 फीसदी तक जल चुका था। इसी दौरान पुलिस आ गई। पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव के अवशेष को कब्जे में ले लिया है। मृतका की पहचान मोनिका देवी के रूप में हुई। पुलिस जांच में जुटी है।