तजा खबर

जिला जज सहित पांच न्यायधीशों ने की पदभार ग्रहण

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में पांच न्यायधीशों ने पदभार ग्रहण किया, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बिहार शरीफ में जिला जज रहे न्यायधीश इशरार अहमद ने व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में जिला जज प्रथम (एडीजे -प्रथम)का पदभार ग्रहण किया, भागलपुर में जिला जज रहे

इशरार अहमद, जिला जज

न्यायधीश विश्व विभूति गुप्ता व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में जिला जज -दो (एडिजे-2)का पदभार ग्रहण किया, बिहार शरीफ में जिला जज रहे न्यायधीश कन्हैया लाल यादव ने व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में जिला जज एगारह (एडीजे-11) का पदभार ग्रहण किया, अधिवक्ता ने आगे बताया कि आज व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में दो न्यायिक दंडाधिकारी ने भी पदभार ग्रहण किया, विकास कुमार प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी और राजीव कुमार प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ने पदभार ग्रहण किया,इन सभी न्यायधीशों के पदभार ग्रहण करने पर जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय महासचिव जगनरायण सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, महासचिव सिद्धेश्वर विधार्थी, लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, सरकारी अधिवक्ता प्रभात कुमार, प्रदीप कुमार, उदय कुमार सिन्हा, सुर्दशन यादव, मिथलेश यादव, यमुना प्रसाद सिंह, क्षीतिज रंजन, महेश प्रसाद सिंह, विनय कुमार मिश्रा,अनील आशुतोष, अनील कुमार सिन्हा,प्रमोद कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, सियाराम पांडे, श्याम नंदन तिवारी, सतीश कुमार स्नेही, चंद्रकांता कुमारी,संजय कुमार, धनश्याम ठाकुर सहित अन्य अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।