अम्बा ( औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा
19 दिसम्बर ( बुधवार ) को सुबह कुटुम्बा थाना क्षेत्र के मटपा के पास एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना लगभग सुबह 9 बजे दिन में घटित होने की जानकारी प्राप्त हो रही है। घटना के पुष्टी कुटुम्बा के थानाध्यक्ष ने भी

किये हैं। जानकारी के अनुसार मृतक दलित समुदाय से आता है। हालांकि पुछे जाने पर कुटुम्बा थानाध्यक्ष ने बताये की अभी पुलिस मामले का छानबीन कर रही है और पुरी जानकारी बाद में बताया जायेगा। घटना के बाद पुरे इलाके में भय व्याप्त है।