औरंगाबाद से अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद में भाजपा के कद्दावर नेता व बिहार सरकार में भाजपा से पूर्व कैबिनेट मंत्री रामाधार सिंह ने एक निजी चैनल से बातचीत के क्रम में एक बार फिर से धमाका किया है। ठीक बिहार विधानसभा चुनाव के चंद माह पूर्व रामाधार सिंह ने पूर्व परिचित अंदाज में कहे कि भाजपा के ही पूर्व

सांसद सुशील कुमार सिंह ने मुझे चुनाव हराने के लिए दो करोड़ रुपए बांटे और इतना ही नहीं लोकसभा चुनाव 2024 में सुशील कुमार सिंह ने षड्यंत्र करते हुए कई भाजपा के उम्मीदवारों को हराया। पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने आरके सिंह के आरोपों को भी सही ठहराते हुए कहे कि भाजपा में अभी सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। उन्होंने नीत्या नंद राय पर भी कडा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा से उनका राजनीतिक स्वार्थ है इसलिए भाजपा में हैं लेकिन असलियत तो यही है कि जब-तक लालू प्रसाद जिंदा हैं तब तक नित्यानंद राय के पिता भी नित्यानंद के कहने पर भाजपा के वोट नहीं देंगे। पूर्व मंत्री के यह ब्यान भाजपा गलियारे में ऐन चुनाव के मौके पर जहां खलबली मचा दी है वहीं प्रदेश में राजनैतिक तापमान बढ़ा दी है।