अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउदनगर – गया पथ पर आज 21 नवम्बर ( शुक्रवार ) को दिन में 11:30 बजे अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट के घटना का अंजाम दिया गया है। घटना के जानकारी मिलते ही स्थानीय हसपुरा पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जायेजा लिया। संवाद

लिखे जाने तक अपराधियों को पुलिस पकड़ने में असफल रही है। हलाकी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि एसपी के निर्देशानुसार घटना के उद्भेदन के लिए एसआईटी टीम गठित कर दिया गया है तथा घटना स्थल पर एफएसएल टीम को रवाना किया गया है। लूट में क्या लूटा गया इसकी जानकारी प्रेस नोट में नहीं दी गई है। प्रेस नोट के अनुसार घटना से संबंधित हसपुरा थाना में कांड संख्या 54/25 दर्ज किया गया है।