तजा खबर

मुख्यमंत्री का प्रस्तावित सभा स्थल का आईजी व कमिश्नर ने किया निरीक्षण

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

5 फरवरी को आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया प्रेम सिंह मीना एवं महानिरीक्षक, छत्रनील सिंह द्वारा संयुक्त रूप से औरंगाबाद जिला में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रगति यात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया गया। आयुक्त द्वारा सभी संबधित

पदाधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही आईजी द्वारा मुख्यमंत्री के सुरक्षा से जुड़े विशेष पहलुयो के बारे में संबन्धित पुलिस पदाधिकारियो को बताया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं एसपी उपस्थित हैं। साथ ही उप विकास आयुक्त अभयेंद्र मोहन सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर संतन सिंह उपस्थित थे.