तजा खबर

विश्व हिंदू परिषद् दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन


मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रिपोर्ट

नवरात्रि दुर्गा महाष्टमी उपरांत नवमी पूजन के अवसर पर मदनपुर बाजार स्थित श्री दुर्गा माता के मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद् ,दुर्गा वाहिनी, मदनपुर प्रखंड की ओर से परंपरागत शस्त्र तरवार , कटार ,चंद्रहास सहित अनेक दिव्यास्त्रों का पूजन किया गया। सनातन परिवार के घरों से लाया गया विभिन्न अस्त्र-शस्त्र को देखकर उपस्थिति में

रोमांच का वातावरण बना हुआ था। श्री दुर्गा पूजा का अनुष्ठान संपन्न करा रहे आचार्यश्री ने वैदिक श्लोक के साथ पूजन सम्पन्न कराया। शस्त्र पूजन में मातृशक्ति की दुर्गा देवी, सुनीता देवी, शोभा देवी, रीता देवी, कांति देवी, गुरू बहन सुनीता देवी, दुर्गा वाहिनी की गुड़िया कुमारी सहित अन्य बहनों ने भाग लिया। उपस्थिति को संबोधित करते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य ज्ञानदत्त पांडे ने कहा कि सनातन और शास्त्र की रक्षा शस्त्र के बिना नहीं हो सकती है। इसलिए हमारे धर्म ग्रंथो में समस्त देवी देवता अपने दिव्यास्त्र के साथ सुशोभित रहते हैं। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव त्रिशूल धारी है ,भगवान श्री राम धनुषधारी हैं ,भगवान श्री कृष्णा चक्र सुदर्शन धारी हैं, देवताओं के राजा इंद्र बज्रधारी हैं, ज्ञानियों में अग्रगणी हनुमान जी महाराज गदाधारी हैं। अर्थात् हमारे समस्त देवी देवता शस्त्र और शास्त्र से सुसज्जित दिखते हैं। आयोजन में विश्व हिंदू परिषद् के जिला सह मंत्री नवीन पाठक, प्रखंड अध्यक्ष गोपाल सिंह, बजरंग दल के प्रखंड प्रमुख गणेश राम, अभिमन्यु सिंह, अनिल ठकराल, बंटी कुमार के अलावा राष्ट्रीय संस्था सैल्यूट तिरंगा के क्षेत्र प्रवक्ता (बिहार, झारखंड) सुनील कुमार सिंह, संस्था के प्रदेश महामंत्री राणा आशुतोष कुमार सिंह,समाजसेवी मनजीत कुमार , दिलीप कुमार,शिव दयाल सिंह, सहित विश्व हिंदू परिषद् के आजीवन हितचिंतक जितेंद्र सिंह परमार के साथ साथ अनेक नगरवासी शामिल थे। इस अवसर पर औरंगाबाद जिला प्रेस क्लब द्वारा पुनर्गठित पत्रकार जिला समिति में मदनपुर प्रखंड से भरत ठाकुर तथा सुनील कुमार सिंह को सह सचिव चयनित किए जाने पर उपस्थिति द्वारा हर्ष प्रकट किया गया । तथा ज्ञानदत्त पांडे एवं राणा आशुतोष कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित सह सचिव को माला तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।