तजा खबर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

आज औरंगाबाद शहर के वार्ड नंबर सात रामराज्य नगर में भाजपा नेता अरविंद सिंह के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष अधिवक्ता इंद्रदेव यादव के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 114 वीं मन की बात को सुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस मासिक कार्यक्रम मन की बात के 114वें एपिसोड के

जरिए लोगों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छता ही सेवा पर चर्चा करते हुए कहा कि विगत एक दशक में देश मे आशयचर्यजनक बदलाव हुए है।
उन्होंने अमेरिका यात्रा की चर्चा करते हुए बताया कि बाइडेन ने लगभग 300 कलाकृतियों को वापस लौटाया है, जो लगभग 400 साल पुरानी है।लौटाई गई कलाकृतियों में बुद्ध, गणेश, कृष्ण, विष्णु की तस्वीर के साथ-साथ फूलदान व अन्य सामग्रियाँ है।ये किसी न किसी गैरकानूनी रूप से देश से बाहर ले जाया गया होगा।हमें गर्व है कि आज विश्व के कई देश हमें हमारी चीजों को वापस कर रहे है।
हमें भारत के लगभग 20000 भाषओं को संरक्षित करने की बात कही।उन्होंने संथाली भाषा की ऑनलाइन पहचान दिलाने के लिए रामदीन जी को बधाई दी। कहा कि जब दृढ़ संकल्प के साथ सामुदायिक सहयोग मिलता है तो अद्भुत परिणाम आते है। उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम पर चर्चा करते हुए कहा कि ये मुहिम से देश में करोड़ो वृक्ष लगाए गए। देशवासियों से आग्रह किया कि आप भी इस अभियान से जुड़े। उन्होंने औषधी युक्त पौधे पर अनुसंधान के लिए शुभ्रश्री को बधाई दिया। वह उस विरासत को आगे बढ़ा रही है जो हमारी संस्कृति का हिस्सा है।
उन्होंने स्किल डेवलपमेंट के लिए आज की टेक्नोलॉजिकल फिल्ड पर भी चर्चा की।उन्होंने देश के लोगों से क्रिटिविटी को आगे लाने की बात कही।आज भारत मैन्युफैक्चरिंग का पावर हाउस बना है जिस कारण आज दुनिया की नजर हम पर है।इसका श्रेय उन्होंने “लोकल फ़ॉर वोकल” को सराहा।उन्होंने आने वाले त्योहारों पर सभी देशवासियों को बधाई दी कहा कि आप सब अन्य को भी अपनी खुशियों में शामिल करने का आग्रह किया। इस अवसर पर पूर्वजिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, नगर उपाध्यक्ष रामानुज पांडेय,तीर्थ महात्मा, अविनाश कुमार, युवामोर्चा प्रवक्ता चंदन शर्मा ,रघुनाथ राम, जिला प्रवक्ता दीपक कुमार, रामाकांत सिंह, सुजित कुमार, अक्षय कुमार, सत्यम कुमार, कमलेश पांडेय, सुनील राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पूर्वजिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि हमलोग लगातार इस कार्यक्रम में शिरकत करते हैं।यह कार्यक्रम से हमसभी कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन प्राप्त होता है और कुछ नया करने को प्रेरणा मिलती है।