तजा खबर

औरंगाबाद में पांच विधानसभा सीट पर जदयू चुनाव लडने का ठोक सकता है दावा


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले में जदयू पांच विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडने का दावा ठोक सकता है। सुत्रों को मानें तो इसके लिए जदयू अंदर से अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। आगामी 28 सितम्बर को जदयू जिला कमेटी की बैठक औरंगाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। बैठक में जिला पार्टी के सभी पदाधिकारियों के अलावे जिले के सभी प्रखंड

अध्यक्षों तथा सभी पंचायत अध्यक्षों को भी शामिल होने का आदेश जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक कुमार ने दिया है। जानकार बताते हैं कि जिले के सदर औरंगाबाद, रफीगंज, गोह, ओबरा और नबीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडने का तैयारी जदयू कर रही है। बताते चलें कि रफीगंज से जदयू दो बार चुनाव जीत कर अपना परंपरागत सीट बना ली है तथा नबीनगर से भी जदयू पूर्व में चुनाव जीत कर अपना दावेदारी को मजबूत किया है। ओबरा से भी जदयू चुनाव हमेशा लड़ते रही है और अच्छा प्रदर्शन किया है। औरंगाबाद से जदयू चुनाव कभी नहीं लडा है लेकिन माना जा रहा है कि इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में जदयू अपना दावेदारी पेश करने का तैयारी में है। वैसे एक अन्य चर्चा यह भी है कि कुटुम्बा विधानसभा से एक बार ललन भुईयां और एक बार रेणु देवी भी जदयू से चुनाव जीत चुके हैं और इस आधार पर ललन भुईयां भी विधानसभा चुनाव में जदयू से अपना उम्मीदवारी का दावा ठोक सकते हैं। हला की कुटुम्बा विधानसभा से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी 1915 में चुनाव लडा था लेकिन जित नहीं सका था। पुनः 2020 में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ( हम ) एनडीए गठबंधन से चुनाव लडा और काफी मतों से पराजय का सामना करना पड़ा। इस बार एनडीए कुटुम्बा विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के भरोसे चुनाव में कोई जोखिम मोल लेना नहीं चाहेगा।दो बार लगातार हारने का इतिहास हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का रहा है इस लिए इस बार एनडीए ठोक ठठा कर कोई भी कदम उठायेगा। जानकार बताते हैं कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र में कोई खास जनाधार नहीं है और नहीं कोई वैसा चेहरा है ताकि एनडीए इस बार हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ( हम ) के भरोसे अपना चुनावी प्रतिष्ठा दांव पर लगायेगा।