तजा खबर

एन एच 139 औरंगाबाद – अम्बा पथ जाम, यात्रियों को छुट रहे पसीने, रिसिया पुलिस जाम से निजात दिलाने हेतु कर रहे भारी मस्क्त

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा

औरंगाबाद जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 139 शनिवार को सुबह से ही जाम हो जाने के कारण याता यात बाधित हो चुका है। जानकारी के अनुसार रिसियप दो मुहान के पास गीट्टी लदे एक ट्रक को पलट जाने से जाम

लगा हुआ है। संडसा से घेउरा तक भीषण जाम लगने का खबर प्राप्त हो रहा है। हालांकि जाम से निपटने के लिए चिलचिलाती धूप में रिसियप पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है। लेकिन संवाद लिखे जाने तक जाम लगा हुआ है।

जाम में जहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं कई एम्बुलेंस भी जाम में फंसे होने का खबर है। बताते चलें कि यह राजमार्ग बिहार के राजधानी पटना और छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर तथा झारखंड के राजधानी रांची के अलावे मध्यप्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के भी कुछ हिस्सों को जोड़ता है। फलस्वरूप राजमार्ग काफी ब्यस्त रहा करता है। यह राजमार्ग अभी तक वन-वे नहीं बनाया गया है जिससे आय दिन दुर्घटना घटित होने और जाम लगने की समस्या से जुझते रहता है। लेकिन सरकार द्वारा फोरलेन निर्माण का कार्य पुरा नही होने से जाम के समस्या बना रहता है।