हसपुरा (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
हसपुरा प्रखंड के डिंडिर गांव में अंजली की पन्द्रहवीं पुण्यतिथि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. अलखदेव प्रसाद ‘अचल’ ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार व पत्रकार शंभू शरण सत्यार्थी ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अंजली के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात् संस्थान के सचिव मणिकांत पांडेय द्वारा आगत अतिथियों को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत दी फ्रीडम के सम्पादक सुधीर सिंह ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ रणविजय कुमार ने कहा कि जहां समाज में लड़कियों को हेय दृष्टि से देखा जाता है, वहां अंजली को याद कर एक नया संदेश है।यह मणिकांत जी के संस्कारों का प्रतिफल है। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित एस डी पी ओ कुमार ऋषिराज ने कहा कि समाज में लड़कियों के बारे में बातें तो बहुत की जाती हैं,पर अंजली की पुण्यतिथि पर इस तरह का कार्यक्रम कर एक मिसाल पेश किया है। इससे समाज को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि आज किशोर बालकों में ब्राउन शुगर का प्रचलन बढ़ गया,उस पर भी अंकुश लगाने की दिशा में पहल करने की जरूरत है। क्योंकि इससे पूरे समाज को नुक़सान उठाना पड़ सकता है।जिला परिषद चंदा प्रवीण,जिप प्रतिनिधि अखलाक खान,डॉ.आर यू कुमार, पूर्व मुखिया विजय कुमार अकेला, समुन्दर सिंह,राजू भारती, संतोष शर्मा, ने भी अंजली की प्रतिभा की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में आराध्या पब्लिक स्कूल उपहारा के बच्चों द्वारा अनेकानेक तरह के सराहनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। लोगों ने खूब सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राम विनय सिंह,अमरेन्द्र सिंह, विजय सिंह सैनी,मुन्ना कुमार, अशोक कुमार, मंटु, संजय, चन्द्रशेखर प्रसाद,गोलू कुमार,दिलीप गोस्वामी ने सराहनीय भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के सचिव मणिकांत पांडेय ने किया।