अम्बा (औरंगाबाद) संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 139 पर दोस्ताना पेट्रोल पंप के समीप रविवार को हाईवा से दुर्घटनाग्रस्त होकर मां-बेटी की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। मृतकों में रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव के हरेंद्र पासवान की पत्नी सोनम देवी तथा उसकी पुत्री अनुष्का कुमारी का नाम

शामिल है। घायलों में मृतका का चचेरा देवर कुंदन पासवान तथा बेटी परी कुमारी शामिल है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए परी को चिकित्सकों ने गया रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अंबा से रक्षाबंधन की खरीदारी कर ये सभी एक

बाइक से घर आ रहे थे। दोस्ताना के समीप पेट्रोल पंप पर तेल लेने के बाद वे बाहर निकल रहे थे तभी औरंगाबाद की ओर से आ रहे हाईवा की चपेट में उनकी बाइक आ गई। सोनम और अनुष्का किसी तरह ट्रक में फंस गए और कुछ दूरी तक घसीटते गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल समेत घेउरा गांव के समीप सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज, कुटुंबा थाना अध्यक्ष अक्षयवर सिंह, जिप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ई. सुबोध कुमार सिंह, पंस सदस्य कंचन गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र पासवान आदि पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। बताते चलें कि पटना डाल्टेनगंज भया औरंगाबाद ( एन एच 139) पर आये दिन दुर्घटना होते रहता है और दुर्घटना के शिकार होकर लोग अपना बहुमूल्य जान गंवा देते हैं। यह राष्ट्रीय राजमार्ग अति व्यस्त हैं और दुर्भाग्य है कि यह पथ अभी तक टू लेन है फलस्वरूप दुर्घटना होते रहता है। हालांकि इस राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन बनाने का सरकार की योजना वर्षों से लम्बीत है जिसका मूल कारण सरकार को इच्छा शक्ति के अभाव झलक रहा है। यदि सरकार इसी तरह योजना को पुरा करने में विलम्ब करते रही तो न जाने अभी कितने लोग दुर्घटना का शिकार होंगे और असमय अपना बहुमूल्य जान गंवा देंगे। यदि कहा जाए तो इन दुर्घटना के लिए सरकार भी कम दोषी नहीं है