पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार में सरकारी कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके तहत अब कर्मचारियों को छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर उन्हें सैलरी मिलेगी। शासन के प्रधान सचिव

डॉ. बी राजेंद्र ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। 16 अगस्त से इसे लागू कर दिया जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने से ड्यूटी से गायब रहने वाले लापरवाह कर्मचारियों पर नकेल कसा जा सकेगा।