अम्बा (औरंगाबाद) अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया पंचायत के विरजपुर गांव के सामने औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा के प्रयास से उतर कोयल नहर पर सेतु का निर्माण कराया गया। सेतु के निर्माण होने से ग्रामीणों में प्रसन्नता

ब्याप्त है। उक्त जानकारी देते हुए ग्रामीण एवं राजद नेता नागेश्वरनाथ यादव ने बताया कि कोयल नहर का जीर्णोधार कार्य चलने के क्रम में पूल तुट गया था। फलस्वरूप ग्रामीणों को गांव से बाहर जाने आने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन ग्रामीणों द्वारा सांसद अभय कुशवाहा को ध्यान आकृष्ट कराया गया जिसके बाद उनके प्रयास से अ स्थायी सेतु का निर्माण कराया गया है।