तजा खबर

दिल्ली में एक सप्ताह में हीटवेव से 192 लोगों की मौत

दिल्ली संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हीट स्ट्रोक से 11 से 19 जून 2024 के बीच अब तक 192 गरीब लोगों की मौत हो चुकी है। आम लोग एसी, कूलर और अन्य उपायों से गर्मी से निजात पा लेते हैं, लेकिन दिल्ली की सड़कों पर रहने वाले लोगों को गर्मी से बचाने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं, जिनसे मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है।