तजा खबर

मोदी सरकार ने 14 फसलों के एमएसपी की गारंटी का लिया फैसला

नई दिल्ली संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

मोदी कैबिनेट की बैठक में 14 फसलों के लिए MSP को मंजूरी दे दी गई है। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान का MSP ₹2300, रागी का ₹4290, मूंग का ₹8682 किया गया है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दलहन में देश को आत्मनिर्भर बनाना है। PM मोदी का तीसरा कार्यकाल महत्वपूर्ण फैसलों के लिए है। किसानों पर फोकस रहेगा। 2 लाख नए गोदाम बनाए जा रहे हैं। खाद के दाम कम रखे गए हैं।