ईद के अवसर पर बौद्धिक बीचार मंच ने दिया मुबारकबाद

नबीनगर (औरंगाबाद) खबर सुप्रभात समाचार सेवा

ईद उल अजहा ऊर्फ बकरीद पर बौद्धिक विचार मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी इस्लामिक धर्मावलंबियों को मुबारकबाद दिया है,तथा बौद्धिक विचार मंच के सचिव डॉ0शारदा शर्मा एवम अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि यह इस्लामिक एकता का महान पर्व है और इसे शांति और सद्भाव तरीको से मनाते है। ईस पर्व के माध्यम से पैगम्बर मोहम्मद इब्राहीम साहब को याद किया जाता हैं। सर्व प्रथम अल्लाह ने मुहम्मद पैगम्बर इब्राहीम साहब को विश्वास की परिक्षा लेने के लिए सबसे प्यारा चीज को कुर्बानी देने के लिए आदेश परमाया तो मुहम्मद पैगम्बर इब्राहीम साहब ने अपने अजीज और प्यारा बेटे को कुर्बानी देने को तैयार हो गए थे लेकिन अल्लाह ने अपने दूत भेजकर लड़के के जगह दूम्बा/ भेड़, बकरी को बली देकर कुर्बानी काबुल की गई थी। आज समय बदला है लोग आसानी से उपलब्ध होने वाले बकरे को बलि देकर बकरीद माना रहे है।बौद्धिक विचार मंच के सचिव डॉ0शारदा शर्मा अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह,उपाध्यक्ष प्रो0चंद्रदीप सिंह,उपाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक हाजी कोषाध्यक्ष राम जन्म सिंह,संजोजक प्रो0जगनारायण सिंह,भोला सिंह उर्फ बलराम सिंह, अवधेश सिंह शिक्षक इत्यादि ने कहा कि आज के दिन बकरे के कुर्बानी के साथ साथ अपने अंदर छिपे सारी बुराइयों को भी बली दे देना चाहिए तभी ईद उल अजहा/बकरीद पर्व मानना सार्थक होगा।