तजा खबर

श्रेया हत्याकांड का अनुसंधान त्वरित गति से जारी, तीन नामजद आरोपी गिरफतार

औरंगाबाद से अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

11 जून को प्रातः 06.15 बजे नवीनगर थानाक्षेत्र में एक नाबालिग लड़की अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी। कोचिंग उपरांत देर तक घर वापस नहीं आने पर नाबालिक लड़की के परिजनों द्वारा नवीनगर थाना कांड संख्या-162/24, दिनांक-12.06.24, धारा-363/366 (ए)/34 आ०८०वि० एवं 08/12 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत दर्ज कराया गया। दिनांक-13.06.2024 को इन्द्रपुरी थाना के पास बड़ी नहर में अपहृता का शव बरामद हुआ, तत्पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक, महोदया औरंगाबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01, औरंगाबाद के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन कर घटना के सभी बिन्दुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है। अनुसंधान के दौरान आये तथ्यों के आधार पर घटना के नामजद अभियुक्त 1. अनिता देवी उम्र 45 वर्ष पति दीपक सिंह, सा० कोसडिहरा, थाना नवीनगर एवं 2. रोहित कुमार उम्र 20 वर्ष पिता संजय सिंह, सा० झरी, बाना टण्डवों, दोनों जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार एवं एक (01) विधि-विरूद्ध किशोरी को निरूद्ध किया गया है। कांड का अग्रतर अनुसंधान जारी है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस नोट जारी कर दी गई है।