तजा खबर

औरंगाबाद सहित चार जिलों में रेड अलर्ट व 9 में आरेंज अलर्ट

खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अगले 2 दिन 4 जिलों बक्सर, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 9 जिलों भोजपुर, अरवल, गया, सारण, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, सीवान और वैशाली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर गर्म दिन रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।