तजा खबर

औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कारवाई

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

7 मई को औरंगाबाद जिला के नगर थाना अन्तर्गत कामा विगहा मोड़ के पास राष्ट्रीय राज मार्ग-02 पर अनुज कुमार सिंह पे० सत्यनारायण सिंह (उम्र 36 वर्ष) सा० लेदीदोहर, थाना सिमरा, जिला औरंगाबाद को संध्या 05:00 बजे अज्ञात दो मोटरसाईकिल सवार अपराध कर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिस सम्बन्ध नगर थाना काण्ड संख्या 320/24, दिनांक 08.05.2024, थारा 302 भा०द०वि० एवं 27 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत करते हुये काण्ड के त्वरित उभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद के निर्देशन एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मृतक एवं मृतक की पत्नी के मोबाइल का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण करते हुये तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी जय प्रकाश पासवान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा घटना कारित करने की बात स्वीकार करते हुये बताये कि मृतक की पत्नी ममता सिंह के शादी से पूर्व से ही प्रेम सम्बन्ध था एवं उनसे शादी करना चाहते थे, उसी दौरान उक्त गिरफ्तार अभियुक्त (जय प्रकाश पासवान) बलात्कार के काण्ड में देव थाना से जेल चले गये, इनके जेल चले जाने के दौरान ही ममता सिंह की शादी मृतक अनुज सिंह से हो गई। पुनः जेल से वापस आने के कुछ वर्षों के चाद मृतक की पत्नी ममता सिंह के सम्पर्क में रहने एवं मिलने लगे तथा अपने प्रेम-प्रसंग के रास्ते से मृतक अनुज सिंह को हटाने के लिये अपने एक अन्य मित्र के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कामा बिगहा मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दिये। घटना में प्रयुक्त एक अपाची मोटरसाईकिल, हेलमेट, फेंका हुआ नम्बर प्लेट एवं 02 मोबाइल फोन तथा 03 सीम कार्ड को भी विधिवत जप्त किया गया है तथा घटना में संलिप्त दूसरे अपराध कर्मी की भी पहचान कर ली गई है, जिन्हे शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा साथ ही मृतक के पत्नी का काण्ड में संलिप्तता के बिन्दु पर गहराई से छान-बीन की जा रही है।

गिरफ्तारी :-

  1. जय प्रकाश पासवान पे० सत्येन्द्र पासवान, सां० पचोखर, थाना देव, जिला औरंगाबाद।

बरामदगी :-

  1. घटना में प्रयुक्त एक काला रंग का अपाची मोटरसाईकिल।

02 . घटना के समय प्रयुक्त किया गया हेलमेट।

  1. 02 मोबाइल फोन एवं 03 सीम कार्ड
  2. अपाची मोटरसाईकिल का फेंका हुआ नम्बर प्लेट, जिस पर रजिट्रेशन नं० (BR 26R 0572) अंकित।
  3. पुलिस टीम:- पु०नि० शम्भू कुमार प्रभारी, जिला आसूचना इकाई, औरंगाबाद।

02 03 . पु०नि० उपेन्द्र कुमार पु०नि० सह-थानाध्यक्ष, नगर थाना, औरंगाबाद। . पु०अ०नि० रामइकबाल यादव जिला आसूचना इकाई

. पृ०स०अ०नि० संतोष कुमार जिला आसूचना इकाई

04 05. जिला आसूचना इकाई के सभी कर्मी।