तजा खबर

सुशील कुमार मोदी के निधन से देश में शोक की लहर, प्रधानमंत्री से लेकर विपक्ष के नेताओं ने भी जताया दुःख

केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा के बड़े नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र दास मोदी ने गहरा दुःख ब्यक्त करते हुए शोक ब्यक्त किए हैं। इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा आदि नेताओं ने गहरा शोक जताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। जानकारी के अनुसार सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर आज दिल्ली से पटना हवाई मार्ग से पहुंचेगा तथा आम लोगों के दर्शन के लिए उनके पैतृक आवास राजेन्द्र नगर रखा जाएगा और फिर पटना के गुलाबी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।