केन्द्रीय न्यूज डेस्क खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार में भी अब उत्तर प्रदेश की तरह माफियाओं पर कानून का बुलडोजर चलेगा। नीतीश कुमार की सरकार ने शराब से लेकर जमीन माफियाओं और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बेहद सख्त कानून को मंजूरी दे दी है। विधान मंडल के इसी सत्र में इसे पास करा लिया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द लागू किया जा सके। इसमें माफियाओं को आसानी से जमानत नहीं मिल पाएगी, संपत्ति जब्त होगी और बुलडोजर चलेगा।