पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
बिहार में सर्दी ने दस्तक दे दि हैं।सुबह और शाम के समय लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में उत्तर बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पछुआ हवाएं भी चलेगी। केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि 6 नवंबर तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। इस अवधि में औसतन 2 से 3 KM/H की रफ्तार से हवा चलेगी।