गया संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा
गया से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार 300 लोग अज्ञात बीमारी की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग इसे लंगड़ा बुखार बता रहे हैं। इस बीमारी से पीड़ित लोगों ने बताया की बुखार आता है फिर महीनो तक जोड़ो में दर्द रहता है। संदेहास्पत बीमारी का पता चलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सिविल सर्जन के नेतृत्व में मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रहीं हैं। डब्ल्यू एचओ की भी एक टीम मानपुर के पटवाटोली गांव पहुची हैं।